श्याम नगर में 14 साल के किशोर की हत्या कर मॉल के पास फेंका शव…

NFA@0298
2 Min Read



पश्चिमी दिल्ली  : तिलक नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर में 14 साल के किशोर की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान निशांत के रूप में हुई है. परिवार का आरोप है कि उसे उसके ही कुछ परिचित लड़के घर से बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव पैसिफिक मॉल के पास फेंक दिया गया.

परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम निशांत घर पर ही था. उसी दौरान कुछ लड़के उसे बाहर बुलाकर ले गए. थोड़ी देर बाद परिवार को सूचना मिली कि पैसिफिक मॉल के नजदीक एक किशोर गंभीर हालत में पड़ा है. जब तक परिजन पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी. शुरुआती जानकारी में गला दबाने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण बताने की बात कही है.

घटना की खबर मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में तिलक नगर थाने पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को छोड़ दिया है. इसी बात को लेकर थाने परिसर में जमकर हंगामा हुआ. बाद में गुस्साए लोग बाहर मुख्य नजफगढ़ रोड पर आ गए और नारेबाजी करने लगे.

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों के साथ बल प्रयोग किया, जबकि उनका बच्चा मारा गया है. देर रात तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही. डीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थाने पर मौजूद रहे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment