शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न

NFA@0298
5 Min Read


रिसाली,,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली, दुर्ग द्वारा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल (महिला / पुरुष) प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 17 जनवरी 2026 एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 18 जनवरी 2026 को सेक्टर-2 दशहरा मैदान में संपन्न हुई।प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना, डी.ए.वी. सेक्टर-2 स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका शुक्ला, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी नरेश दीवान, डॉ.रमेश कुमार त्रिपाठी, अरूण चौधरी, डॉ. नीता नायर, श्री लक्ष्मेंद्र कुलदीप, दुर्गा प्रसाद जंघेल, के.पी. महुले एवं डॉ. शिल्पा वैष्णव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ी महतारी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए हमारे महाविद्यालय द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।डी.ए.वी. स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी श्री नरेश दीवान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल महिला प्रतियोगिता में शासकीय पी.जी. कॉलेज कवर्धा, शासकीय पी.जी. कॉलेज बेमेतरा, शासकीय कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव एवं सुराना कॉलेज दुर्ग की टीमों ने भाग लिया।

महिला वर्ग का पहला मैच कमला देवी महाविद्यालय राजनांदगांव एवं सुराना कॉलेज दुर्ग के मध्य खेला गया, जिसमें सुराना कॉलेज की टीम 10–00 रन से विजयी रही।

दूसरा मैच शासकीय पी.जी. महाविद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के बीच हुआ, जिसमें दिग्विजय महाविद्यालय 13–02 रन से विजेता रहा।

तीसरा मैच गत वर्ष की विजेता टीम शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कवर्धा एवं सुराना कॉलेज दुर्ग के बीच खेला गया, जिसमें कवर्धा कॉलेज 03–02 रन से विजयी रहा।

फाइनल मैच शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कवर्धा एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के मध्य अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें उत्कृष्ट बल्लेबाजी के आधार पर दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव ने 08–05 रन से प्रतियोगिता जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।पुरुष वर्ग के अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता में शासकीय पी.जी. कॉलेज कवर्धा, शासकीय वी वाय टी स्वशासी पी.जी. कॉलेज दुर्ग , शासकीय पी जी महाविद्यालय बेमेतरा, मनसा महाविद्यालय कुरूद भिलाई एवं सुराना कॉलेज दुर्ग की टीमों ने भाग लिया।पुरुष वर्ग का पहला मैच सुराना कॉलेज और साइंस कॉलेज दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमें सुराना कॉलेज 08-00 रन से विजयी हुआ।

दूसरा मैच मंशा महाविद्यालय कुरूद भिलाई एवं शासकीय पी जी महाविद्यालय बेमेतरा के मध्य हुआ जिसमें शासकीय पी जी महाविद्यालय बेमेतरा टीम 12-00 रन से विजय हुआ। प्रतियोगिता का तीसरा मैच शासकीय पी जी महाविद्यालय कवर्धा और सुराना कॉलेज दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमें पी जी महाविद्यालय कवर्धा 10-06 रन से जीत हासिल कर फ़ाइनल मैच में अपनी जगह बनाया।फ़ाइनल मैच शासकीय पी जी महाविद्यालय बेमेतरा और शासकीय पी जी महाविद्यालय कवर्धा के बीच खेला गया जिसमें बेमेतरा महाविद्यालय की टीम ने अपने अच्छी फील्डिंग और बैटिंग की वजह से कवर्धा टीम को 10-03 के रन से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायकों में बरखा रानी यादव,सुनील राज , भूपेंद्र कुमार गढ़े ,पी.आशीष ,जितेंद्र कुमार ,सुशांत सिंह ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफ़ी और प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा खेल अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई। अंत में क्रीड़ा अधिकारी दीपक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति रही।

The post शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता संपन्न appeared first on news24carate.com.



Source link

Share This Article
Leave a Comment