शराब दुकान परिसर में शख्स की संदिग्ध मौत

NFA@0298
1 Min Read


रवि विदानी, महासमुंद। Mahasamund News : जिले के खल्लारी थाना अंतर्गत आंवराडाबरी स्थित शराब भट्टी परिसर में एक शख्स की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रात भर शराब भट्टी परिसर में मौजूद था।

सुबह कर्मचारियों ने उसे अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आशंका है कि मृतक एम. के. बाहरा निवासी है, जिसकी मौत अत्यधिक शराब सेवन और ठंड के कारण हुई।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। हैरानी की बात यह रही कि शव के पास ही कुछ लोग बेखौफ होकर शराब पीते नजर आए। यह दृश्य समाज और मानवता दोनों पर सवाल खड़े करता है।

 

– Advertisement –

Ad image

Raipur Breaking : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध जारी

 

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment