
बस्ती – उत्तर प्रदेश दिवस पर अटल पर्यवेक्षक गृह पर लगाई गई प्रदर्शनी में बजाज चीनी मिल रुधौली के सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे के द्वारा लगाया गए स्टॉल पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल ने गन्ना प्रजाति 15023 14201 0118 की तारीफ किया | उन्होंने स्टॉल पर लगी दवा और गन्ना बुवाई पेड़ी प्रबंधन सिंचाई गुड़ाई निराई आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की | गन्ना इंस्टॉल सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने बताया कि बजाज चीनी मिल रुधौली द्वारा गांव-गांव में ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन कर अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति के विषय में कृषकों को जागरूक किया जा रहा है | प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो रहा है कृषकों की आय दो गुना हो इसके लिए गन्ना बुवाई के साथ-साथ फसली बुवाई के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है | जिससे कृषको की आय दो गुना हो कृषक इस समय गन्ना बुवाई के साथ पलक धनिया प्याज आदि की खेती कर सकते हैं, जिस पर उनकी लागत कम होती है | इस अवसर पर चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी, गन्ना सुपरवाइजर लक्ष्मी उपाध्याय ,अजय सिंह, संदीप चौधरी उपस्थित रहे |

