उत्तर प्रदेश। CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीजा अपनी ही साली को बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार, करीब दो साल पहले उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी सौरई खुर्द गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज के जरिए कराई थी, जिसके बाद दामाद का घर आना-जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान दामाद घर आया और उसकी छोटी बेटी को अपने साथ भगा ले गया। घर लौटने पर बेटी के न मिलने से परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद सैनी कोतवाली में शिकायत दी गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार जीजा-साली की तलाश की जा रही है, हर पहलू से जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


