

अधिकारियों की लापरवाही के कारण जल संकट
रायपुर, 24 अप्रैल। अपने निवास क्षेत्र चंगोराभाठा में जल संकट को लेकर हुए लोगों के प्रदर्शन के बाद महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज निरीक्षण किया। लोगों ने टंकी का वाल्व बंद किया था।
मेयर ने चंगोराभाठा और रायपुरा की रहवासी जनता की पेयजल समस्या दूर करने चंगोराभाठा पानी टंकी के कमांड एरिया और रायपुरा पानी टंकी के कमांड एरिया को पृथक करने के निर्देश दिए।
महापौर ने पूर्व में कई बार दिए गए निर्देशो के बावजूद कोई कार्रवाई चंगोराभाठा और रायपुरा की रहवासी जनता की गर्मी में पेयजल समस्या का समाधान करने की किये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
महापौर ने अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करवाने की कड़ी चेतावनी दी है
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 8 कार्यालय में एमआईसी सदस्यों वार्ड पार्षद
सहित एसई राजेश राठौर, जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, ईई अतुल चोपड़ा, अंशुल शर्मा जूनियर, एई अनुराग पाटकर, उपअभियंता अबरार खान, लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में ली बैठक ली।
और सभी वार्डो में गर्मी में नागरिकों को की जा रही पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेकर उसकी गहन समीक्षा करते हुए सभी नागरिकों को गर्मी में पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य पहली प्राथमिकता से सतत मॉनिटरिंग करके किये जाने के निर्देश दिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगरवासियों को पेयजल की सुगमता से उपलब्धता नगर निगम के मूल प्राथमिक दायित्व में आता है. यह कार्य सभी अधिकारी और कर्मचारी वार्ड पार्षदों से समन्वय रखकर लगातार गर्मी में सुनिश्चित करें.
रायपुरा एवं चंगोराभाठा पानी टंकी के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग करने डीआई पाइप लाइन बिछाने का कार्य
उक्त कार्य का टेंडर दिनांक = 23 अप्रेल 2026 और टेंडर खुलने का दिनांक = 25 मई 2026 निर्धारित है. वर्तमान में चंगोराभाठा पानी टंकी, जिसकी मानक क्षमता 32 लाख लीटर की है, से जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड 67, डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड 68 एवं माधव राव सप्रे वार्ड 69 में जल आपूर्ति की जाती है। चंगोराभाठा में भाठागांव पानी टंकी से भी आता है.
जल समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा रायपुरा पानी टंकी से जलवाहिनी विस्तार कर चंगोराभाठा पानी टंकी एवं रायपुरा पानी टंकी के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग – अलग करने के निर्देश दिए गए हैँ .
पूर्व में स्वीकृत पाइप लाइन (राशि 90 लाख ) में बची हुई राशि से एवं वर्तमान में स्वीकृत पाइप लाइन विस्तार हेतु स्वीकृत राशि रु 46 लाख( समस्त टैक्स सहित ) को केवल रायपुरा पानी टंकी से पाइप लाइन विस्तार किया जाकर चंगोराभाठा एवं रायपुरा पानी टंकी के जलप्रदाय कमांड क्षेत्र को अलग – अलग करने के निदेश महापौर द्वारा दिए गए हैँ .


