रायपुर में 15th National Expo और इलेक्ट्रिक एक्सपो का भव्य शुभारंभ

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायपुर में आज 15वें नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) (15th National Expo) तथा रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीराम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विशेष कुमार (प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम) ने किया। विशिष्ट अतिथियों में श्री ओ.पी. बंजारे (जीएम, सीएसआईडीसी), श्री विक्रम जैन (महासचिव, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) और श्री अमर खट्टर (पूर्व अध्यक्ष, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन) शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने उद्घाटन के बाद कहा कि यह एक्सपो उद्योग जगत के लिए नेटवर्किंग और तकनीकी समन्वय का महत्वपूर्ण मंच है, जो राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा।आयोजक इंदौर इन्फोलाइन के प्रबंध निदेशक श्री राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 15वें संस्करण में देशभर से 100 से अधिक प्रमुख प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जिन्होंने 10,000 से ज्यादा औद्योगिक उत्पाद प्रदर्शित किए हैं।

पहले दिन ही भारी संख्या में विजिटर्स पहुंचे, जिसमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों के उद्योगपति और स्थानीय क्षेत्रों भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर से व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल थे। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और सोलर एनर्जी की नवीनतम तकनीकों का लाइव डेमो आकर्षण का केंद्र रहा।यह प्रदर्शनी 22 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी, जहां आगामी दिनों में 150 करोड़ रुपये के संभावित व्यापारिक समझौतों की उम्मीद है। उरला और रायपुर एसोसिएशन ने आयोजन को स्थानीय एमएसएमई के लिए वैश्विक तकनीक से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment