रामपाल महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ ने थामा गरीब परिवारों का हाथ

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण पेश करते हुए  रामपाल महाराज की प्रेरणा से चल रही “अन्नपूर्णा मुहिम” के अंतर्गत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में दो जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक एवं सामाजिक सहायता की गई।

“रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान — हर गरीब को दे रहा कबीर भगवान” के नारे के साथ इस अभियान के तहत पहला लाभार्थी ग्राम कोपेडीह निवासी मनदयाल शर्मा का परिवार रहा। मनदयाल शर्मा हृदय रोगी हैं और एम्स रायपुर में उनका इलाज जारी है। घर में अकेले कमाने वाले होने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। ऐसे में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत 3 अक्टूबर 2025 को पहली बार उनके परिवार को एक माह का राशन, बच्चों के कपड़े, स्कूल बैग, बर्तन, जूते, तख़त, गद्दा, कंबल, कुकर, पंखा और गैस सिलेंडर रिफिल जैसी जरूरी वस्तुएं प्रदान की गई थीं। इसके बाद 31 अक्टूबर 2025 को दोबारा एक माह का राशन व परिवार के लिए वस्त्र व अन्य सामग्री दी गई।

इसी प्रकार ग्राम जामगांव एम की निवासी आशा रात्रे, पत्नी स्वर्गीय राकेश रात्रे, को भी चौथी बार सहायता प्रदान की गई। राकेश रात्रे का कुछ माह पूर्व किडनी की गंभीर बीमारी के कारण निधन हो चुका है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी। इस परिवार को पहली बार 5 अगस्त 2025 को अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत सहायता मिली थी, और अब तक चार बार मदद दी जा चुकी है।

इस सेवा कार्य की जानकारी रामपाल महाराज के शिष्यों — खेमेंद्र साहू, राम नरेश महतो, मुकेश सिन्हा, कौशल यादव, अर्जुन, राजकुमार, महेंद्र, गीताराम, सेवक, महेश और अन्य सेवादारों ने दी। उन्होंने बताया कि इन परिवारों की सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक इनकी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। 



Source link

Share This Article
Leave a Comment