रानीतराई थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा घायल

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रोशन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया।
घटना के बाद घायल युवक खून से लथपथ हालत में रानीतराई थाना पहुंचा। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा पहले उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल घायल युवक की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हमला किन कारणों से किया गया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम और हमले के कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment