राजिम जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट

NFA@0298
1 Min Read


  • अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम देमार में 8 जनवरी को होगा आयोजन

पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के तत्वावधान में 8 जनवरी 2026 को ग्राम देमार में आयोजित राजिम जयंती महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करना है। आयोजन की विशेष बात यह है कि रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु हेलमेट प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment