
गोरखपुर,लोक प्रयास सोसाइटी गोरखपुर व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी समारोह पर बड़हलगंज में 10 स्कूलों के विद्यार्थियो को राजमाता अहिल्याबाई होलकर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन×कृष्णा कोचिंग संस्थान पर 6 जनवरी दिन मंगलवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बड़हलगंज की समाजसेविका श्रीमती विद्यावती तिवारी थी तीन दिवसीय 4,5,6 जनवरी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेज के आचार्य और सह आचार्य व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि समाज के प्रतिष्ठित लोग विद्यार्थी व युवा साथी बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग ली जिसमे राजमाता अहिल्याबाई होलकर के सुसाशन व एक ऐसी महिला शासिका, जिन्होंने न केवल मालवा को समृद्ध और सशक्त बनाया, बल्कि पूरे भारत में धर्म, संस्कृति और सेवा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी तुलना आज मुश्किल है आज के कार्यक्रम में स्कूलों के बचों से लोकमाता अहिल्याबाई पर बच्चों द्वारा निबंध लिखवा करके जो बच्चे अच्छा परफॉर्मेंस दिये उनको संस्था द्वारा पुरस्कार वितरण का भी कार्यक्रम भी किया गया व 200 बचों को प्रमाणपत्र भी दिया गया स्कूल के टीचर्स को भी सम्मानित किया गया

