
भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG Crime : सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फगुरम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कानाकोट खार नहर के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कानाकोट खार नहर किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली और साइबर सेल सक्ती की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की।
नगदी, मोबाइल और लग्जरी कारें जब्त
पुलिस की अचानक दबिश से जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 26,000 कैश, मोबाइल 7 नग (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) और घटनास्थल पर लावारिस दो लग्जरी कारें (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) जब्त किया है।
पकड़े गए आरोपी सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साहू (मिरचीद), शिवम साहू (नगरदा), संजय साहू (देवरहा), भेषज किशोर साहू (पोरथा), देवेन्द्र साहू (चांटीपाली), विरेन्द्र कुर्रे (लवसरा), राकेश कुमार सान्डे (झालरौन्दा), दीपक कुमार चन्द्रा (झालरौन्दा) शामिल है।
इस पूरी कार्रवाई में फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली, साइबर सेल प्रभारी सी.पी. कंवर और उनकी टीम (जितेंद्र, दीपक, अलेक्स, गोपाल, टीकम सिंह, अश्वनी, लक्ष्मीनारायण, फारूख, नान्हीराम, दिनेश, अनिल, अविनाश और महिला आरक्षक सविता भारद्वाज) का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़ें



