मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 178 जोड़ो ने थामा एक-दूसरे का हाथ,138 जोड़ो ने लिये सात फेरे, 40 ने पढ़ा निकाह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दिया आशीर्वाद

NFA@0298
4 Min Read



शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को विधानसभा सदर रामलीला मैदान में 178 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ओसीएफ मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहोत्सव 2025 समारोह का फीता काटकर, भगवान गणेश के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कुल 178 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें 138 हिंदू एवं 40 मुस्लिम जोड़ो का विवाह संपन्न धार्मिक मान्यताओं के अनुसार संपन्न कराया गया। मंत्री सुरेश खन्ना ने पंडाल में पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा वर पक्ष को हिदायत दी कि बेटी को किसी भी तरह परेशान न करें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़े सरकार द्वारा ₹100000 दिए जाते हैं जिसमें से₹60000 लड़की के बैंक खाते में एफडी के रूप में तथा 25000 की वस्तुएं एवं ₹15000 अन्य व्यवस्था में खर्च किए जाते हैं, कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 7,8 वर्षों से बहुत प्रसिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की पैदा होते ही समाज में लोग मुंह बनाने लगते थे। मुख्यमंत्री ने यह योजना लाकर लोगों की सोच को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर पढ़ाई लिखाई के लिए 06 चरणों में₹25000 देती है जिससे बेटियां आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सके। सरकार द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से बेटियां जुड़कर विभिन्न वस्तुओं का उत्पाद बनाकर मार्केटिंग करके आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जो आज नव दांपत्य जोड़े शादी के बंधन में बंद रहे उनकी धूमधाम से शादी कराई जा रही है। मुख्य अतिथि ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद में अब तक 8661 तथा सदर विधानसभा में 2035 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बोझ न समझा जाए केंद्र एवं राज्य सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज शादी की बहुत अच्छी मुहूर्त है। सरकार से लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियो की और से नव दांपत्य जोड़ों को भविष्य की उज्जवल कामना है। सांसद अरुण कुमार सागर उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके दंपति जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में मुख्य अतिथि ने नव दंपतियों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व सफाई आयोग अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, मुनेश्वर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment