मिशन महिला शक्ति अभियान पहुंचा दक्षिण विधानसभा

NFA@0298
3 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ दिनांक 28 फरवरी 2026। उत्कल महिला महामंच के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में 8 फरवरी से “मिशन महिला शक्ति अभियान” की शुरुआत की गई है। यह अभियान राजधानी की झुग्गी-बस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। यह जागरूकता अभियान आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत महिला कार्यकर्ता महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, घरेलू हिंसा से संरक्षण, संपत्ति में अधिकार, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संगठित होने का संदेश दिया जा रहा है। किसी कड़ी में आज मिशन महिला शक्ति अभियान का दल दक्षिण विधानसभा के संतोषी नगर, टिकरापारा पहुंचा और महिलाओं को जगाने का काम किया ।इस दौरान उत्साहित महिलाएं, नारी शक्ति जिंदाबाद, महिला शक्ति जिंदाबाद का नारे लगा रही थी।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर श्रीमती सावित्री जगत ने अपने संबोधन में कहा,

“महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं, लेकिन अधिकारों और अवसरों में अब भी पीछे हैं। महिलाएं समाज की मजबूत आधार है, हमारा उद्देश्य है कि हर महिला अपने अधिकारों को जाने, समझे और उनका उपयोग करना सीखे। जब महिला जागरूक होगी, तभी परिवार और समाज सशक्त होगा। अब समय आ गया है कि महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए आगे आएं।”

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा कि मिशन महिला शक्ति अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को कानूनी सहायता, परामर्श और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अधिकारों से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। उत्कल महिला महामंच का यह प्रयास महिलाओं को संगठित कर एक सशक्त, सुरक्षित और समान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आज महिला शक्ति अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सावित्री जगत के साथ संजू कुमार, मंजू कुमार, ममता दीप, हल्दीबाग, किरण जगत,ज्योति जगत, गुलाब महनन, शंभु सोनी, अंबुज छतरिया, गीता टांडी, अंजलि दुर्गा , ज्योति सिक्का, सपना सोनी काजल सोनी, बसंती छतरी, प्याली सोनी किरण पूजा सिक्का ,तनुजा सिक्का बासमती बघेल शिवानी , दामिनी, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment