मामूली विवाद पर बेटे ने ले ली पिता की जान

NFA@0298
2 Min Read


CG Crime : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोटीगुड़ा में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव के 55 वर्षीय राजाराम राठिया की मौत की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव के ही दिल कुमार राठिया का अपने पिता राजाराम से विवाद हुआ था, जिसके दौरान उसने जलाऊ लकड़ी से हमला कर राजाराम की हत्या कर दी।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : CG DGP-IGP conference : आज छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, रायपुर का स्पीकर हाउस बनेगा PMO 

मृतक के बेटे मनमोहन राठिया के अनुसार, 26 नवंबर की रात दिल कुमार, पत्नी और उसके पिता आग ताप रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच बहस हुई, जो अक्सर होती रहती थी, इसके बाद मनमोहन सोने चला गया। सुबह दिल कुमार ने स्वयं उसे बताया कि विवाद के दौरान उसने लकड़ी से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी है। इसके बाद मृतक का शव घर में ही पाया गया।

– Advertisement –

Ad image

थाना प्रभारी ने तत्काल आरोपी दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। उसने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को उसने सबूत मिटाने के उद्देश्य से जला दिया है। उसके बयान के आधार पर साक्ष्य छिपाने की धारा 238 बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment