महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी की तर्ज पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सियान गुडी या सियान सदन के नाम से एक हॉल शहर में होनी चाहिए,, प्रदीप मिश्र

NFA@0298
4 Min Read


छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्षप्रदीप कुमार मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया किमहाराष्‍ट्र मंडल रायपुर द्वारा संचालित सियान गुड़ी में दो जनवरी 2026 को रविशंकर शुक्ल वि वि के सिनीयर सिटिजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए कई रोचक गेम खेले। विगत दिनों 30 दिसम्बर को रायपुर शहर के बीचो बीच अमृत / कृष्णा टॉकीज के आगे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करकमलों से इस ,, सियान गुडी,, का उदघाटन किया गया l

महारास्ट्र मंडल का यह बहुत ही अनुकरणीय और सराहनीय कार्य है l महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी की तर्ज पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक ऐसा ही ,,सियान गुडी,, या,,सियान सदन ,, के नाम से एक हॉल दिलाने की मांग / निवेदन राज्यपाल एवं कुलाधिति के साथ साथ प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से करेंगे उक्त हॉल में सभी आवशयक सुविधाएं खेल कूद की सामग्रीयां रखी जाये जहाँ सिनीयर सिटिजन बैठ कर आनंद ले सके lमहाराष्‍ट्र मंडल के इस सियान गुडी का प्रारम्भिक समय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शाम को पांच बजे तक रहता है इस पूरे समय में सभी आये सिनीयर सिटिजनों को प्रातः नास्ता, दोपहर का भोजन शाम को चाय और पीने का स्वच्छ पानी के साथ साथ महिला / पुरुष दोनों के लिए टॉयलेट की ब्वस्था और सुंदर गार्डन फूलों से सजा हुआ है l सिनीयर सिटिजनों के लिए कैरम चेश , बैंडमिंटन लुडो, आदि रखा गया है सिनीयर सिटिजनों आपस में बैठ कर आपसी भाईचारा के साथ आपस में एक दूसरे का परिचय देते / लेते हुए अंताक्षरी खेल का लुत्‍फ उठाया वरिष्ठजनों ने महफिल को गीत और संगीत से और भी खुशनुमा बना दिया। वरिष्ठजनों ने कागज के टुकड़ों को फूंक मारकर उड़ाया और अपनी अपनी शारीरिक क्षमता का ब्रीदिंग पावर की जांच भी की। सभी का ब्लड प्रेशर और ब्लड सुगर की जाँच भी की गई फिर हंसी और ठहाकों के बीच खुद को युवा बताने से कोई नहीं चुका।

डा. कमल वर्मा ने बताया कि जोर से फूक मारने से फेफड़ों में ब्रीदिंग एक्टिविटी से शरीर में आक्सीजन का प्रवाह बढ़ता सभी को स्वास्थ्गत टिप्स देने के साथ प्रेरक कविता भी सुनाई। लंच के पूर्व सभी सदस्यों के ब्‍लड प्रेशर की जांच भी की गई। इस बीच सुमिता और रचना ने सभी को अंताक्षरी खिलवाई। इसमें सभी ने नए- पुरानों फिल्‍मी गीतों के साथ समां बांधे रखा।

रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी के साथ अन्य कई बुजुर्ग यहां पहुंचे थे। इसमें प्रदीप मिश्र, सुरेंद्र कुमार वर्मा श्रीमती गंगा वर्मा , अभय राम साहू, महेश सिंह ठाकुर , राकेश शुक्ला, अलखराम साहू, कृष्ण कुमार वर्मा सहित अन्य अन्य जगहों के अनेक बुजुर्ग शामिल हुए जिसमें विजय दम्मानी, रमाशंकर पांडेय, संतोष शर्मा दूसरे दिन लगातार सियान गुड़ी पहुंचे। इसके साथ ओमप्रकाश सोनी, गोपाल प्रसाद जोशी, राकेश श्रीवास्तव, कौशल गुप्ता, ओपी भांगला सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment