महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में ‘चुनावी धोखाधड़ी’ को लेकर FIR

NFA@0298
1 Min Read


बेंगलुरु। महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े जाने की शिकायत पर पुलिस ने चुनावी धांधली का केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता नल्लुरहल्ली निवासी 39 वर्षीया वाई. विनोदा ने FIR में आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात सरकारी अफसरों और निजी लोगों ने मिलकर गैरकानूनी तरीके से इस क्षेत्र की मतदाता सूची में हजारों झूठे नाम डलवाए। उनके अनुसार ये फर्जी वोटर बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महादेवपुरा सीट की लिस्ट में 2024 चुनाव के दौरान जोड़े गए, जिससे जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की गई।

विनोदा का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर धांधली बिना संबंधित राजनीतिक दल के लोगों, कुछ अधिकारियों और बाहरी व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी के असंभव थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जड़ों पर गहरा आघात बताया और निष्पक्ष, पूरी तरह से स्वतंत्र जाँच की मांग की है।

उन्होंने सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और 2024 चुनाव से पहले हुई इस कथित जालसाजी की गहन पड़ताल करने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच शुरू कर दी गई है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment