मशहूर फूड आउटलेट की पैटीज़ में रेंगते

NFA@0298
2 Min Read


अलीगढ़। ViralNews: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मशहूर लोकल फूड चेन के आउटलेट से खरीदी गई वेजिटेबल पैटीज़ में कीड़े मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसने ग्रैंड ट्रंक रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के पास मौजूद फूड आउटलेट से चार वेजिटेबल पैटीज़ खरीदी थीं, लेकिन खाने के दौरान उसमें रेंगते हुए कीड़े दिखाई दिए। घटना के बाद ग्राहक ने तुरंत पुलिस और खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम मौके पर पहुंची और आउटलेट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पैटीज़ समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए आगरा स्थित सरकारी लैब भेज दिया। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि खाद्य सामग्री सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं।

– Advertisement –

Ad image

FSDA अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि जांच में लापरवाही या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सभी फूड कारोबारियों की जिम्मेदारी है और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment