मंदसौर में 11वीं की छात्रा ने खाया जहर, स्कूल में उल्टी होने पर हॉस्पिटल में भर्ती

NFA@0298
2 Min Read



मंदसौर। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में मंगलवार सुबह 11वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को स्थिर बताया। घटना नगरी के सांदीपनि स्कूल की है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा को अचानक उल्टियां होने लगीं। स्टाफ ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया। हालत गंभीर लगने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया।

स्कूल के शिक्षक शंकर सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा को अचानक उल्टी होने लगी थी। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने क्या खाया था, इसकी स्पष्ट जानकारी डॉक्टर ही दे सकते हैं। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दिव्या गौर ने बताया कि किशोरी ने चूहा मारने की दवाई यानी रैट पॉइज का सेवन किया था। उन्होंने बताया कि छात्रा नगरी से रेफर होकर पहुंची और आते ही इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. गौर के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से छात्रा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment