भिलाई हॉस्पिटल सेक्टर 9 में महिला चेंजिंग रूम हेतु 5 लाख स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

NFA@0298
2 Min Read


भिलाई। हॉस्पिटल सेक्टर-9 स्थित यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति परिसर में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सुविधा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के सौजन्य से प्रदान की जा रही है। इसके लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
सेक्टर-9 फुटबॉल मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और महिला खिलाड़ियों के लिए आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम के निर्माण से महिला खिलाड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे वे खेल गतिविधियों में और अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगी।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, संसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी (नगर निगम भिलाई), स्वामी आत्मानंद स्कूल हॉस्पिटल सेक्टर के संसद प्रतिनिधि कामिल रॉबर्ट, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोखन साहू, विकासखंड पाटन के क्रीड़ा अधिकारी संतोष यादव सहित समिति के सदस्यगण—अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर—यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति के कोच सुमन दादा, राष्ट्रीय स्तर के बालिका एवं बालक खिलाड़ी तथा समिति की फुटबॉल टीम के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment