भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गरियाबंद से बिंदु सिन्हा को जिला अध्यक्ष की कमान—गफ़्फ़ू मेमन बोले, संगठन को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

NFA@0298
2 Min Read


गरियाबंद।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से घोषित कर दी गई है। इस घोषणा के तहत गरियाबंद जिले की सभापति बिंदु सिन्हा को भाजपा महिला मोर्चा गरियाबंद की जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिंदु सिन्हा को यह दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर भाजपा नेता गफ्फू मेमन ने बिंदु सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिंदु सिन्हा एक सशक्त, ऊर्जावान और कर्मठ महिला नेता हैं। पार्टी के प्रति उनका समर्पण और संगठनात्मक अनुभव महिला मोर्चा को जिले में नई दिशा और मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा गरियाबंद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।

बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment