पाटन। ग्राम पंचायत बठेना की सरपंच सुश्री उनीका वर्मा को भाजपा पाटन मंडल महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही महिलाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

