जामगांव आर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट 2026-27 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने असंतोष जताया है।
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह बजट किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए ठोस राहत देने में असफल रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि लागत के बीच सरकार से बड़े निर्णयों की अपेक्षा थी, लेकिन बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आता।
ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय किसानों को सीधी सहायता, समर्थन मूल्य वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली योजनाएं लागू की गई थीं।

