बीएसए ने किया स्कूलों का निरीक्षण में खामियां उजागर, वेतन रोका-नोटिस जारी

NFA@0298
2 Min Read


मूरतगंज व मंझनपुर के विद्यालयों में छात्र उपस्थिति, एमडीएम व शिक्षण व्यवस्था पर सवाल; शिक्षकों को चेतावनी, सुधार के निर्देश

On

Rohit Tiwari Picture

IMG-20260430-WA0053कौशाम्बी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 30 अप्रैल 2026 को विकास खण्ड मूरतगंज एवं मंझनपुर के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति, नवीन नामांकन, मिड-डे मील (एमडीएम), निपुण तालिका, शिक्षक उपस्थिति, संदर्शिका एवं शिक्षक डायरी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। जांच में कई विद्यालयों में गंभीर कमियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की गई।मूरतगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मौली कला में पाई गई खामियों के चलते समस्त स्टाफ को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय चपहुआ में लापरवाही पाए जाने पर 6 शिक्षक-शिक्षिकाओं को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि (परिनिन्दा) दी गई।मंझनपुर विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय अड़हरा में प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि प्राथमिक विद्यालय अड़हरा में प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई। प्राथमिक विद्यालय सल्लहा में भी लापरवाही के चलते प्रधानाध्यापक को नोटिस थमाया गया।सबसे कड़ी कार्रवाई कम्पोजिट विद्यालय दरियापुर में की गई, जहां प्रधानाध्यापक का मई 2026 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को निर्देशित किया कि पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। साथ ही छात्र उपस्थिति बढ़ाने और नए नामांकन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।बीएसए ने स्पष्ट किया कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment