बिजली समस्या को लेकर व्यापार मंडल की राजभवन लीसा के साथ बैठक

NFA@0298
1 Min Read



लखनऊ। आज अपना व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र के साथ एक्सियन राजभवन लीसा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें अमीनाबाद लाल बाग़ लाटूश रोडमौलवीगंज हज़रतगंज इत्यादि क्षेत्रों के विद्युत समस्या पर चर्चा हुई श्री मिश्र ने बताया कि मुख्य रूप से इस बात को कहा गया की बिना प्रथम सूचना के लाइट कटी जाए।

इस पर सहमति जताते हुए महोदय ने तत्काल एक ग्रुप बनाया जिसमें लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि एवम बिजली के अधिकारी जुड़े हुए है। आगे व्यापारियों ने कहा की कोई भी फाल्ट होने पर पूरा फ़ीडर न बंद करके सिर्फ़ उस ट्रांसफार्मर की लाइट काटे इस पर आम सहमति हुई। तारो के मकड़जाल को बजारो से कम करने पर सहमति हुई। 

अधिकारियों ने रस्सी बटान चिक मण्डी जनाना पार्क में ट्रांसफार्मर बड़ाने पर सहयोग मांगा जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी । बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र जितेन्द्र सिंह चौहान सतीश अग्रवाल केदार बाजपेयी अतुल टंडन संजीव अग्रवाल मुकेश सक्सेना सुमित साहू आरिफ विशाल गोड़ आदि मौजूद रहे वहीं विधुत विभाग से xen सक्सेना जी एवं sdo और जे ई मौजूद रहे



Source link

Share This Article
Leave a Comment