बाबा गुरुघासी दास जी ने मानवता का संदेश दिया…अशोक साहू

NFA@0298
2 Min Read


  • ग्राम रेंगाकठेरा में गुरु घासीदास जयंती मनाई गई।

रानीतराई।सतनामी समाज रेंगाकठेरा के तत्वाधान में परमपुज्य सदगुरु घासीदासजी की 269वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता ममता राजू मेश्राम सरपंच ने की, विशेष अतिथि राजेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष,नोमिन ठाकुर सदस्य जिप दुर्ग,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा(जनपद सदस्य पाटन),ईश्वरदयाल वर्मा समाजसेवी,राजेंद्र बघेल समाजसेवी,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सुलोचना चंदनीहा सरपंच डिडगा,प्रियालता महिपाल,सरपंच,औसर
राधेकृष्ण यादव उपसरपंच ने बाबा गुरुघासीदास के तेलचित्र में माल्यार्पण,जोड़ा जैतखाम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली,समरसता की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि गुरू घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक बरोबर के महान विचार के कारण आज मानव समाज में विभिन्न मतावलंबियों के बीच आपसी मतभेद के बदले सौहार्द की भावना बढ़ी है तथा उनके महान विचारों में चलकर समस्त मानव समाज की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में गुरू घासीदास जयंती मनाना सार्थक होगा।
जनपद सदस्य रश्मि वर्मा ने पंथी गीत की प्रस्तुति देते हुए बताया हमें मानवता,समानता,सत्य,अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर आने वाली पीढ़ी को संदेश देने की आवश्यकता है।
समाजसेवी राजेंद्र बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत पांच वर्षों तक बाबा जी सिद्धांतों को आधार मानते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की।वर्तमान में कई ढोंगी बाबा छत्तीसगढ़ को लूटकर कटोरा पकड़ाने की रीति पर चल रही है,ऐसे साधु सन्यासी बाबा से सावधान रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम में पंथी गीत एवं रात्रि में छत्तीसगढ़ी भावलोक नृत्य रिकार्डिंग डान्स परिवार दौना भानपूरी(बालोद)की अनुपम प्रस्तुति दी।
जयंती समारोह में संतोष पटेल पूर्व सरपंच,तेजराम साहू,कमलेश वर्मा,दीनदयाल बांधे,दयालु बांधे,उदयकरण बिजौरा,मुकेश वर्मा,गोपी बांधे,अंकेश महिपाल,भेदप्रकाश वर्मा,बृजलाल चंदनिहा,भूपेंद्र बांधे,शत्रुहन चतुर्वेदी,बोधन बांधे,पवन चतुर्वेदी,डुमन राम,ईश्वर,भूषण,अशोक,मानसिंह,भोज,गौकरण,परमानंद,संतोष,रवि,बुधारू,रमेश,मिलेश चतुर्वेदी,टाकेश,केवल,लालचंद,योगेश बांधे सतनामी समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment