बजरंग चौक सेलूद में हर आधे घंटे में लग रहा जाम, समाधान नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी

NFA@0298
2 Min Read


सेलूद। नगर के प्रमुख एवं व्यस्ततम बजरंग चौक में इन दिनों हर आधे घंटे में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। चौक से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ठोस पहल की गई है और न ही यातायात विभाग ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम उठाया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात विभाग द्वारा चौक में व्यवस्था सुधारने के बजाय हर दूसरे दिन बजरंग चौक से लगभग एक किलोमीटर दूर माणिकचौरी मोड़ या ढौर मोड़ के पास सुबह अथवा दोपहर के समय वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इससे मुख्य चौक की जाम समस्या जस की तस बनी हुई है।राहगीरों का कहना है कि यदि यातायात पुलिस को वाहन चेकिंग करनी ही है तो बजरंग चौक में करे, ताकि अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाले जाम की वास्तविक स्थिति का अंदाजा हो सके और समस्या के निराकरण के लिए कोई कारगर व्यवस्था बनाई जा सके।वहीं कुछ लोगों ने दबे स्वर में आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग अभियान केवल वसूली तक सीमित होकर रह गया है, जबकि यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई गंभीर प्रयास दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से चौक में नियमित यातायात व्यवस्था, पार्किंग नियंत्रण और पुलिस की तैनाती की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment