फूड अफसर संजय दुबे ने युवती से किया रेप

NFA@0298
4 Min Read


रायपुर/आरंग। Arang Crime : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, 27 वर्षीय रेप पीड़िता ने खाद्य विभाग के रिटायर्ड अधिकारी संजय दुबे पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजय दुबे ने उसे फेसबुक में दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया, फिर न्यूड फोटो-वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

कहता था मैं 15 साल की लड़की से भी मिल चुका हूं

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, संजय दुबे ने रेप किया। न्यूड तस्वीरें खींची। अश्लील बातें करता था। वीडियो कॉल में अश्लील डिमांड करता था। मैं छोटी हूं बोलती थी, तो कहता था मैं 15 साल की लड़की से भी मिल चुका हूं। कुछ नहीं होता। लेट गई बिस्तर पर, कितने बार किए हो..इस तरह की बातें करता था।

– Advertisement –

Ad image

27 वर्षीय रेप पीड़िता ने आरंग पुलिस को खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे से फेसबुक चैट के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं, जिसमें कई अश्लील बातें हैं। आरंग पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संजय दुबे के खिलाफ FIR दर्ज की है।

न्यूड फोटोज के बदले वसूले 3 लाख

रेप पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि संजय दुबे ने ब्लैकमेलिंग की। न्यूड फोटोज के बदले 3 लाख रुपए भी वसूले। गोली मरवा कर नग्न हालत में लाश सड़क पर फेंकवा दूंगा बोलता था।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरंग थाना क्षेत्र की निवासी है। 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से जान पहचान हुई थी। फेसबुक के जरिए संजय ने नजदीकियां बढ़ाई। 2021 में मेरे घर आरंग आया और रेप किया। पीड़िता ने बताया कि संजय ने न्यूड फोटोज खींची थी।

 

शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म 

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि संजय दुबे पूछता था कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है कि नहीं। मै तुमसे शादी करना चाहता हूं। पीड़िता ने बताया कि संजय दुबे कहता था कि मैं अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा, तब मैंने कहा कि आप बुजुर्ग अधिकारी हैं। मैं आपकी बेटी जैसी हूं, लेकिन संजय दुबे ने कहा कि उम्र में भले बुजुर्ग हूं, लेकिन शादी के लायक हूं।

अश्लील फोटो और वीडियो बनाए 

पीड़िता ने बताया कि आरंग में मेरे घर में आरोपी ने रेप किया। संजय दुबे ने जबरन अश्लील फोटो और वीडियो लिए। वायरल करने की धमकी देकर कई बार इज्जत लूटता रहा। जब मैंने शादी करने का दबाव बनाया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। फ़िलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment