भिलाई। यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति, हॉस्पिटल एरिया भिलाई नगर द्वारा स्थानीय फुटबॉल मैदान के विकास एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री राजीव पांडे से चर्चा की गई।
बैठक में नए वॉशरूम निर्माण, बोरिंग संधारण, जिम संधारण एवं टावर लाइट संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयंत वर्मा, कोषाध्यक्ष राम मोहन, संरक्षक अजीत सिंह, संयोजक संजीव सैमुअल, सहसचिव शशांक झोलदेव एवं कोच सुमन दास उपस्थित रहे। आयुक्त द्वारा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।


