प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा संदेश

NFA@0298
1 Min Read



वाराणसी। वाराणसी में दो दिनों के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर संदेश लिखा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा। 

मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ में उनका अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा। साथ ही, बनारस डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण तथा बनारस-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत प्रधानमंत्री जी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment