पेंडिंग विवेचना में रुचि न लेने पर कई विवेचकों का रोका गया वेतन

NFA@0298
2 Min Read



संत कबीर नगर, आज दिनाँक 17.11.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में सर्किल खलीलाबाद के थाना कोतवाली खलीलाबा, दुधारा व महिला थाना के विवेचकों का ओ0आर0 किया गया। महोदय द्वारा अर्दली रुम के दौरान थाने पर अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गयी व प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । 

 

इस दौरान रीडर वाचक पुलिस अधीक्षक  रामआशीष यादव*,  प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव*, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद  पंकज कुमार पाण्डेय*, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा  अरविन्द शर्मा*, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय* सहित समस्त चौकी प्रभारी व अन्य अधि0/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment