पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला से अभद्रता व धमकी मामले में भेजे गए जेल

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वरडीह में एक महिला के साथ अभद्रता, अश्लील इशारे और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून 2026 की रात लगभग 11 बजे पीड़िता अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थी। इसी दौरान कार क्रमांक CG04 NE 8055 में सवार होकर कुछ लोग उसके घर के सामने पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। घर की घंटी बजाने पर महिला बाहर निकली तो आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू,दीपक वर्मा एवं जय साहू ने उसके पति के संबंध में पूछताछ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं, आपत्तिजनक इशारे किए तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में घुसने का प्रयास भी किया गया। घटना के दौरान महिला के पति उमेश साहू के बाहर आने पर उन्हें भी धमकाया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 296, 351(3), 79 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment