पुत्र द्वारा अपने दो अन्य साथिओं के साथ की थी पिता की हत्या, गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद

NFA@0298
4 Min Read



प्रतापगढ़।वादिनी निवासी ग्राम घोरहा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना अंतू पर दी गई तहरीर में उल्लेख किया गया कि दिनांक 15.11.2025 की रात्रि में उनके पति खेत पर गए थे तथा दिनांक 16.11.2025 को दिन में उनका शव गांव के ही एक खेत में सागौन-सफेदा के पेड़ों के बीच झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक के गले का कुछ भाग क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था। वादिनी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पति की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर थाना अंतू पर मु0अ0सं0 372/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्यों के संकलन हेतु स्वॉट टीम एवं फील्ड यूनिट को बुलाया गया। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा निरंतर साक्ष्य संकलन, स्वॉट टीम एवं फील्ड यूनिट की तकनीकी सहायता तथा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। सतत एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तगणों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी अंतू  आनन्द पाल सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग  के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0सं0 372/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस* से संबंधित 03 अभियुक्तों, 01. शिवम शुक्ला पुत्र स्व0 शिवशंकर शुक्ला उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी घोरहा थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ककरहा चौराहे के पहले पावर हाउस पुलिया के पास व 02. उमेश पुत्र रामलखन उम्र लगभग 28 वर्ष, 03. महेन्द्र सिंह चौहान पुत्र रामप्रसाद उम्र लगभग 26 वर्ष निवासीगण लोहंगपुर थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़ को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत लोहंगपुर हाइवे बाईपास पुल के पास गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू बरामद की गई, इस संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 3(5) बी0एन0एस0 व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने मृतक शिवशंकर शुक्ला के पुत्र शिवम शुक्ला के साथ मिलकर उसकी सहमति से योजना बनाकर उसके पिता शिवशंकर शुक्ला की हत्या की थी । इस बारे में सभी को जानकारी हो गई इसलिए हम सभी लोग घटना के बाद से ही छिपे-छिपे घूम रहे थे । आज हम दोनों यहां से बाहर जाने के लिए यहां पर खड़े होकर वाहन का इन्तजार कर रहे थे कि आप लोग आ गये । घटना की स्वीकारोक्ति करते हुए दोनों अपनी- अपनी गलती की माफी मांगने लगे ।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment