
पाटन।हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की पावन बेला में गायत्री मंदिर परिसर पाटन में 5 दिवसीय योग आयुर्वेद पंचकर्म प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।पाटन ब्लॉक स्तरीय पतंजलि योग समिति एवं गायत्री शक्तिपीठ पाटन के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का समापन 24 मार्च 2026 मंगलवार को हुआ।समापन समारोह में अतिथि पतंजलि योग समिति दुर्ग जिला प्रभारी नरेंद्र पटेल, संगठन मंत्री डॉ श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी ,युवा भारती राज्य प्रभारी जयंत भारती , युवा प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ,ब्लॉक संरक्षक आसकरण जैन मंचासिन रहे।शिविर को सफल बनाने में योगाचार्य रामावतार चंद्राकर,महेंद्र साहू,रुपेश कुमार, ओकेश्वरी साहू,डॉ रश्मि मिश्रा, सुनीता धीवर,पिंकी साहू,आशा साहू,पंचराम साहू,राजेश ताम्रकार घनश्याम सिन्हा,किशन कुमार ,उमेश पटेल की भूमिका सराहनीय रही।
पंच तत्व को मेंटेन करने के लिए योग प्राकृतिक अपनाए,,,
पतंजलि योग जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि दो पल की जीवन में स्वर्णिम इतिहास बनाए। पंच तत्व से निर्मित शरीर की स्वस्थता के लिए प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या बनाए स्वस्थ रहे मस्त रहे फिर देखे बीमारियां पास भी ना आए। और यदा कदा आ भी गए तो उपचार के साइड इफेक्ट से बचने और स्वस्थ होने के लिए प्राकृतिक , योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा अपनाएं।
अच्छा जीवन के लिए दूसरों के लिए भी जीना सीखे,,,,
युवा भारत राज्य प्रभारी जयंत भारती ने कहा कि अपने लिए अच्छा जीना चाहते हो तो दूसरों के लिए भी जीना सीख लेना चाहिए ध्यान रखे अपने लिए तो जानवर भी जीते है। औरो के लिए जीने की क्षमता केवल मानव को मिला है।मानव अपना कर्तव्य धर्म निभाए जीवन उज्ज्वल बनाए। कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी ने मार्गदर्शन दिए।
प्रशिक्षक स्वयं स्वास्थ्य रोल माडल बने,,,
संगठन मंत्री श्रीनिवास राव ने कहा कि शरीर में आने वाले विकारों को बाहर करने में प्राकृतिक योग आयुर्वेद चिकित्सा स्वर्णिम अवसर प्रदान करती है। स्वास्थ धन जीवन में सर्वोपरि है। प्रशिक्षक स्वयं स्वास्थ का रोल मॉडल बनाए।योग तो बीमार बनने से का इलाज है। संचालन पंच राम साहू ने किया।शृंगी, कांसा ,जानो ,कांसा बर्तन,कपलिंग,जोंक, एक्यूप्रेशर,कपिंग थेरेपी, आदि से उपचार चिकित्सा हुई।


