पाटन क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों ने दीपक ताराचंद साहू व नंदलाल साहू से की सौजन्य भेंट

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। पाटन तहसील के परिक्षेत्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों ने बुधवार को हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू एवं जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू से सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक एकता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, युवा सहभागिता, सामाजिक समरसता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।
दीपक ताराचंद साहू एवं नंदलाल साहू ने उपस्थित पदाधिकारियों से समाज की गतिविधियों को मजबूत करने, आपसी सहयोग बढ़ाने और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सक्रियता से ही सामाजिक विकास संभव है, इसलिए सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पाटन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से आए परिक्षेत्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समाज की प्रगति और एकजुटता को बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रमुख रूप से रमेश साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू, धनराज साहू,यतीश साहू,सरिता साहू,गायत्री साहू,किशन हिरवानी, पारखत साहू, संतोष साहू,हरिशंकर साहू,परीक्षित साहू,बेनीराम साहू,कुलेश्वर साहू,ओमप्रकाश साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment