पहली जीत की तलाश में उतरेगी यूपी वॉरियर्स, मुंबई

NFA@0298
3 Min Read


WPL : महिला प्रीमियर लीग (WPL) का सफर रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इस मेगा टी20 लीग में गुरुवार को एक और जबरदस्त टक्कर होने जा रही है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स से होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं। WPL के इस चौथे सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से प्रबल दावेदार के रूप में देखी जा रही है, तो वहीं यूपी व़ॉरियर्स नई कप्तान मैग लेनिंग के मार्गदर्शन में अब तक कुछ खास नहीं कर पायी है। ऐसे में इस मैच में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स का WPL रिकॉर्ड
वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच पहले ही सत्र से आमना-सामना हो रहा है। दोनों ही टीमों के बीच इस लीग के इतिहास में अब तक 7 बार आपसी मुकाबला हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 5 मैचों में बाजी मारी है, तो वहीं यूपी वॉरियर्स को 2 मैच में ही जीत मिल सकी है। सबसे बड़ी बात पिछले सीजन में यूपी वॉरियर्स पर मुंबई इंडियंस ने जीत की हैट्रिक की थी।

– Advertisement –

Ad image

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन
WPL 2026 के इस सीजन का कारवां आगे की तरफ बढ़ता जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस की हार के साथ शुरुआत जरूर हुई थी, लेकिन अगले दोनों ही मैचों में उन्होंने जीत हासिल कर फिर से लय हासिल कर ली है। तो वहीं यूपी वॉरियर्स ने इस बार अपनी टीम में काफी बदलाव तो किया है, लेकिन अब तक वो अपने तीनों ही मैच हार चुके हैं और जीत की तलाश में नजर आ रही है।

नवी मुंबई की पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की सरफेस पूरी तरह से सपाट मानी जाती है। इस पिच पर गेंदबाजों को कुछ खास मदद प्राप्त नहीं होती है, इसी वजह से बल्लेबजों का दबदबा देखने को मिलता है। इस हाई स्कोरिंग वेन्यू पर रनों की बारिश होती है, ऐसे में गेंदबाजों के लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस पिच पर लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करना आसान नजर आता है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment