नाइट क्लब का वीडियो वायरल, इन्फ्लुएंसर

NFA@0298
2 Min Read


 रायपुर । CG NEWS: राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रविवार 5 अप्रैल की देर रात चल रही पार्टी का दृश्य दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसती नजर आ रही है, वहीं क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक और युवाओं की भीड़ भी साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां मुंबई से बुलाए गए कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी पार्टी का हिस्सा बने हुए थे और लोगों को ड्रिंक्स सर्व करते दिखे।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां लेट नाइट पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

– Advertisement –

Ad image

वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की देर रात तक चलने वाली पार्टियां आम हो गई हैं, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment