नवोदय विद्यालय बोरई में चयनित छात्र डगेश ठाकुर का हुआ सम्मान

NFA@0298
1 Min Read


सेलूद। शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलूद के छात्र डगेश ठाकुर पिता ऋषि ठाकुर, माता श्रीमती सुनीता ठाकुर का चयन नवोदय विद्यालय बोरई में कक्षा छठवीं हेतु हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
छात्र के चयन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद खिलेश मारकंडे, उपसरपंच राकेश साहू, पंच धनंजय साहू एवं श्रीमती देवला साहू ने छात्र के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने डगेश ठाकुर को वाटर बॉटल, स्कूल बैग एवं कम्पास बॉक्स भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल रहा। प्रधान पाठक सरिता कुजांम, संकुल प्राचार्य श्रीमती एम.बी. बंजारे, संकुल समन्वयक योगेश साहू, शिक्षक वीरेन्द्र चन्द्राकर, शिक्षिका श्रीमती रूपा देवांगन सहित ग्रामीणों ने डगेश ठाकुर की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment