नर्सिंग सेवा की राह पर नया कदम,,नवागंतुक छात्र छात्राओं ने ली शपथ 

NFA@0298
6 Min Read



गोरखपुर, आज फातिमा अस्पताल, मदर तेरेसा रोड, पादरी बाजार, गोरखपुर में फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी. एस. सी. नर्सिंग, बी.एस.सी. चौथा बैच (4th Batch), जी.एन.एम. सत्रहवाँ बैच (17″ Batch) एवं ए.एन.एम पाँचवाँ बैच (5″ Batch) के नवागंतुक छात्र छात्राओं का दीप प्रज्जवलन तथा फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के पंद्रहवाँ बैच (15) Batch) तथा डी.एम.एल.टी. सत्रहवाँ बैच (17th Batch) के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह का आयोजन सायं 3:00 बजे किया गया। मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थॉमस थुरूथिमट्टम सीएसटी एवं पूर्व बिशप डॉ० डोमिनिक कोकट के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने कहा कि, “यह दीप आपके भीतर निहित मानवता और सेवा भाव का प्रतीक है। आप सभी नर्सिंग छात्राएँ आगे चलकर अनेक जनों में उपचार, सहारा और नई उम्मीद लेकर आएँगी।”

कैथोलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप थॉगस थुरूथिगट्टग सीएसटी, ने बच्चो को आर्शीवाद देते हुए कहा कि, “जब ये छात्राएँ अपने दीप प्रज्वलित करती हैं, तो यह ज्योति फ्लोरेंस नाइटिंगल की पवित्र भावना को उनमें प्रज्वलित करें, एक ऐसी भावना जो उन्हें आशा, करूणा और सेवा का प्रकाश बनकर चमकने की शक्ति दे। इनके अध्ययन को सफल बनाएं प्रत्येक चुनौती में इन्हें शक्ति दें, और इस महान नर्सिंग सेवा के मार्ग पर सदैव प्रकाश बनकर इनके साथ चलें।”

कार्यक्रम का आंरभ फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं परम्परागत तरीके का अनुसरण करते हुए प्रार्थना नृत्य के द्वारा किया गया। इसके बाद आये हुए सभी अतिथिगणों का स्वागत अस्पताल के निदेशक आदरणीय फा० डॉ. संतोष सेबास्टियन ने किया और उन्होंने कहा कि, “हम स्वास्थ्य सेवाओं को शिक्षा से जोड़ते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए निरंतर जारूकता एवं जन-सम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। हमारा दृढ विश्वास है कि राष्ट्र के स्वास्थ्य और प्रगति के बीज वास्तव में विद्यालयों की कक्षाओं में ही बोए और पोषित किए जाते हैं। हम चिकित्सकीय अनुभव और शैक्षणिक दायित्वों का समन्वय करते हैं जो भारत के पवित्र संविधान में निहित समानता, बंधुत्व और न्याय के आदर्शों पर आधारित हैं जहीं लिग संस्कृति या भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। साथ ही हमारी सेवा करूणा, जीवन के प्रति सम्मान जैसे उन मूल्यों से प्रेरित है, जिन्हें प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिया हैं।

फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० एस्पिन आर. द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग, जी.एन.एम.एवं ए.एन.एम. के कुल 120 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण करवाई। इन छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और करूणा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, चिकित्सकों का सहयोग करेगे तथा प्रत्येक रोगी की देखभाल में स्वयं तत्पर रखेंगे।

नर्सिंग की 120 नवागंतुक छात्राओं को गोरखपुर डायसिस के धर्माध्यक्ष बिशप थॉमस थुरूथिमट्टम ने गलते दीप प्रदान करते हुए आशीवाद भरी शुभकामनाएँ दी

फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के विगत वर्षों के मेधावी छान्न छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रो० पूनम टंडन, कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर, माननीय बिशप थॉमस चुरुचिमट्टम सीएसटी एवं बिशप डॉ० डोमिनिक कोकट, डॉ० रामकुमार, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर, डॉ० राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर, निदेशक फा० डॉ. संतोष सेबास्टियन, फॉ शीजो एसोसिएट निदेशक एवं इनचार्ज मेडिकल एजूकेशन द्वारा प्रमाण पन्न एवं ट्राफीयाँ प्रदान की गयी।

प्रो० डॉ० एस्पिन आर. प्रधानाचार्य, फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग द्वारा कॉलेज में हुए पिछले वर्ष (2023 2024) के पाठ्यक्रम रिपोर्ट से सभी को अवगत कराया इसी क्रम में रेवरन सिस्टर रम्या, कोर्स को-ऑर्डिनेटर (DMLT) फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के द्वारा बीते वर्ष के सभी कार्यकलापों का संक्षिप्त विवरण पेश किया।

फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेस की छात्र -छात्राओं ने लघु नाटिका “रंगों की उड़ान” एवं समूह नृत्य कर अपनी प्रतिभा से सभी को अवगत कराया। आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकगणो को धन्यवाद का ज्ञापन बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्रा कुमारी साक्षी यादव द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में डा० राजेश झा, मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर, डॉ० रामकुमार, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर, रेवरून फादर राजेश, रेवरून फा० पौली, रेवरून सिस्टर जॉन्सी, सुपीरियर जनरल एल. एस.टी., रेवर्न फादर फ्रांसिस, निदेशक पुर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, फा० लीजो, डा० विनय सिन्हा मेडिकल सुपरिटेंडेंट, समस्त डाक्टर्स, फातिमा कॉलेज आफ नर्सिंग एवं फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस के शिक्षकगण, छान्न छान्नाओं के माता-पिता एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अलिशा वेनचुरा, श्वेता सिंह, नवीन एवं नेहल द्वारा किया गया।×



Source link

Share This Article
Leave a Comment