

बस्ती(सलटौआ गोपालपुर) – गौर थाना के अंतर्गत पवित्र धार्मिक स्थल बारह क्षेत्र धाम में विश्व पर्यावरण दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अगुवाई में किया गया मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिरीन डीएफओ बस्ती, सीओ हरैया पूर्णिमा सिंह
संचालक विवेक कुमार मित्र पीटीसी लाइव संवाद के अगुवाई में किया गया ।
पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है। वन विभाग रामनगर रेंज आरएफओ सोनल वर्मा व एके. भारती भी मौजूद रहे
आज प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, जल संकट और जैव विविधता के नुकसान जैसी समस्याएँ पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संदेश देता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ, जल और ऊर्जा की बचत करें, प्लास्टिक का कम उपयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
पर्यावरण हमारी जीवनरेखा है। स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।


