राजनांदगाव। CG NEWS : प्रदेशभर में लगातार धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आ रहा है। जिसको लेकर हिंदू संगठन भी लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा हैं लेकिन धर्मांतरण का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। मंगलवार को राजनांदगांव शहर के समीप ही ग्राम धर्मापुर में आदिवासी क्षेत्र से युवा और बच्चों को लाकर धर्मांतरण कराए जाने के मामला सामने आया । जिसके बाद यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता धर्मांतरण के खिलाफ धर्मापुर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
शहर के समीप लगे धर्मापुर में धर्मांतरण करने का मामला आने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। हिन्दु संगठन के लोगों ने बताया कि यहां पर पहले डेविड चाको के द्वारा आवासीय परियोजन हेतु मकान बनाने की जानकारी स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों को दी गई थी, लेकिन इसके बाद यहां पर चर्च बना दिया गया और अब यहां पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्मापुर में धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू जागरण मंच के सुशील लड्ढा ने कहा कि कांकेर क्षेत्र से यहां बच्चों को लाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।



