
दुमका। तेज रफ्तार का कहर ने शुक्रवार को एक बाईक सवार की जान ले ली। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खरौनी-दुर्गापुर मुख्य मार्ग के कारीपहाड़ी के पास घटी। जहां तेज रफ्तार दो बाइक की आपस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
जबकि चार युवक जिंदगी ओर मौत के बीच जुझ रहे है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों बाइक पर सवार चार युवक और एक महिला सड़क से दूर जा गिरा। जमीन पर सिर के पटकाते ही एक युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से गोपीकांदर पुलिस ने घायलों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चार युवक और एक महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
मृतक का पहचान थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी बदरू देहरी में हुई। जबकि घायलों में राज कुमार मड़ैया, 12 वर्षीय संतोष देहरी, प्रमोमिला मुर्मू, हेडमा मुर्मू शामिल है। राजकुमार और संतोष जीतपुर गांव का रहने वाला है।
बताया जाता है कि एक बाइक पर बदरू देहरी, राजकुमार मड़ैया और संतोष देहरी खरौनी हाट से घर जीतपुर जा रहा था। जबकि दूसरे बाइक पर प्रमोमिला मुर्मू और उसका भाई जोगेश मुर्मू सवार था। दोनों भाई-बहन दवा लेने के लिए महेशपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीपाड़ा से खरौनी जा रहा था। इसी बीच कारीपहाड़ी डाउन के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि घटनास्थल गोपीकांदर और पाकुड़िया थाना का सीमा क्षेत्र पड़ता था।

