तालाब किनारे शराब पार्टी बानी काल

NFA@0298
2 Min Read


अमर ध्रुव, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खमतराई स्थित अमहा तालाब में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु हांदे (21 वर्ष) और शिवम मानिकपुरी (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पार्टी के बीच अचानक हुआ हादसा

– Advertisement –

Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, सात दोस्तों की टोली रविवार को अमहा तालाब के किनारे पिकनिक मनाने और घूमने निकली थी। पेड़ के नीचे बैठकर सभी शराब पार्टी कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे, नशे की हालत में हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ढलान पर उतरे। पैर फिसलने के कारण दोनों सीधे गहरे पानी में जा गिरे।

तालाब से मुरूम निकालने के लिए की गई अंधाधुंध खुदाई इन युवकों के लिए काल बन गई। जेसीबी से खुदाई के कारण किनारे पर ही गहराई बहुत ज्यादा थी। चूंकि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था, वे संभल नहीं पाए। उन्हें बचाने की कोशिश में एक तीसरा दोस्त भी पानी में उतरा, लेकिन डूबता देख बाकी साथियों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला।

– Advertisement –

Ad image

देर रात बरामद हुए शव

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और नगर सेना के गोताखोर मौके पर पहुंचे। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही, मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

CG Suicide : एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?



Source link

Share This Article
Leave a Comment