तस्‍वीरों में देखिए अमन की ईद, देश भर में कैसे मनाया गया त्‍यौहार

NFA@0298
3 Min Read


लेंस डेस्‍क। हजारों नमाजी ईद की नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे। उन पर फूलों की बारिश हो रही थी। यह नजारा था राजस्थान की राजधानी जयपुर की ईदगाह का।

हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हजारों मुस्लिम नमाजियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की। इस नजारे से पूरा माहौल मोहब्बत से भर गया। गंगा-जमुनी तहजीब की यह मिसाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अमरोहा में नमाजियों पर फूलों की वर्ष करते कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ।

ईद के मौके पर देश भर से आज इसी तरह की तस्‍वीरें आईं।  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कांग्रेस नेता सचिन चौधरी ने भगवा वस्त्र धारण कर ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम भाइयों पर फूल बरसाए। उन्होंने हर किसी को ईद मुबारकबाद दी।

लखनऊ : ऐशबाग ईदगाह

लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐशबाग ईदगाह पहुंचे और हजारों नमाजियों को ईद की बधाई दी। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेता भी मौजूद थे। अखिलेश ने कहा, “जो सबको साथ लेकर चलता है, वही तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता है।

पटना के गांधी मैदान में ईद के नमाज़ में शामिल होने पहुंचे निशांत कुमार।

संभल में डीएम और एसपी ने नमाजियों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि अधिकारियों ने फूल बरसाकर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया।

मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लाखों फैंस जमा हो गए। उनके लिए सलमान ही “ईद का चांद” हैं। हर साल की तरह इस बार भी चांद दिखते ही फैंस वहां पहुंच गए।





Source link

Share This Article
Leave a Comment