डॉ. राजीव चौधरी को “खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक नवाचारी प्रोफेसर” का राष्ट्रीय सम्मान

NFA@0298
2 Min Read


पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रोफेसर (डॉ.) राजीव चौधरी को Confederation of Sports and Recreation Industry (CRSI) द्वारा “Most Innovative Professor in Sports and Physical Education” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Global Sports Education Convention 2026 (G-SEC 2026) एवं National Ranking Awards के अंतर्गत 15 जनवरी 2026 को India International Centre, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं खेल विशेषज्ञों की सहभागिता रही।यह राष्ट्रीय सम्मान डॉ. राजीव चौधरी को खेल, शारीरिक शिक्षा, योग, खेल विज्ञान, शोध एवं अकादमिक नवाचार के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन, शोध-आधारित एवं नवाचारी योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

उनका कार्य खेल-आधारित शिक्षा, योग एवं खेल विज्ञान को शैक्षणिक गुणवत्ता, सामाजिक विकास और नवाचार से प्रभावी रूप से जोड़ने का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।CRSI द्वारा यह सम्मान खेल एवं मनोरंजन उद्योग से जुड़े शिक्षाविदों के राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन, प्रदर्शन एवं रैंकिंग मानदंडों के आधार पर प्रदान किया जाता है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. राजीव चौधरी ने इसे अपने गुरुओं, सहकर्मियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं संस्थागत सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें खेल, योग एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक नवाचार एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती है।डॉ. राजीव चौधरी वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में प्रोफेसर हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, योग, शारीरिक शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment