डीजे बंद करने पर दूल्हे के जीजा ने संचालक को मारी गोली, मौत

NFA@0298
1 Min Read



हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित नेवादा विजय गांव में गुरुवार देर रात एक बारात में डीजे बंद होने पर विवाद हो गया, जिसमें दूल्हे के नाराज जीजा ने डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 

घटना के बाद बारात बिना विवाह सम्पन्न किए ही वापस लौट गई। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से बारात गुरुवार रात नेवादा विजय गांव पहुंची थी। प्रशासनिक आदेश के तहत रात 11 बजे डीजे बंद कर दिया गया था। करीब 11:30 बजे तक द्वारपूजा की रस्में पूरी कर ली गईं। 

इसी बीच करीब 12 बजे दूल्हे का जीजा आकाश गौतम और उसका बड़ा भाई अभिषेक गौतम डीजे दोबारा चालू कराने पर संचालक पुत्तीलाल (45) से भिड़ गए। विवाद बढ़ गया और नशे में धुत्त आकाश ने डीजे संचालक के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।



Source link

Share This Article
Leave a Comment