डीएड अभ्यर्थियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पूजा-अर्चना

NFA@0298
2 Min Read


डीएड अभ्यर्थियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पूजा-अर्चना


06-Apr-2026 9:45 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,6 अप्रैल। डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर  सोमवार को अनोखा  विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के  कैबिनेट मंत्रियों का पोस्टर बनाकर पूजा-अर्चना की।

अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले 104 दिनों से 23 सौ सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। इस दौरान उन्होंने धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन जैसे कई लोकतांत्रिक तरीकों का सहारा लिया, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के बावजूद उन पर झूठे प्रकरण दर्ज किए गए और उन्हें तीन बार सेंट्रल जेल भेजा गया, फिर भी उनका मनोबल नहीं टूटा है।

 अभ्यर्थियों ने अपनी पीड़ा को अहिंसात्मक तरीके से व्यक्त करते हुए दंडवत प्रणाम और पूजा-पाठ का मार्ग अपनाया। उनका कहना है कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शासन को जागरूक करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो वे आगे और बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पुनः अपील की है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें, ताकि हजारों परिवारों को राहत मिल सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment