जोधपुर: घरेलु विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, दोनों झुलसे

NFA@0298
2 Min Read



जोधपुर। शहर के सूरसागर स्थित कबीर नगर में मंगलवार की देर शाम को पति- पत्नी में घरेलु विवाद हो गया। पति ने आवेशित होकर पत्नी पर बाथरूम में रखा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जोकि संभवत : पेट्रोल बताया जाता है।

ज्वलनशील पदार्थ डालने से दोनों झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए रात को एमजीएच में भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के पर्चा बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला पचास फीसदी तक झुलस गई। पति के हाथ पैर झुलसे है। मामले में सूरसागर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि कबीर नगर में रहने वाली 25 साल की फिरदौस उर्फ पिंकी का अपने पति वसीम से किसी बात को लेकर मंगलवार की रात को झगड़ा हो गया था। जिस पर वसीम ने घर के बाथरूम में रखा ज्वलनशीन पदार्थ उस पर डाल दिया और तीली लगा दी।

जिससे फिरदौस पचास फीसदी तक झुलस गई। इसमें उसका पति वसीम भी झुलस गया। उसके हाथ पैर झुलस गए। घर में शोर शराब सुनकर आस पास के लोग एकत्र हुए और दोनों को एमजीएच लाया गया।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि फिरदौस उर्फ पिंकी के पर्चा बयान पर पति वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिरदौस का पीहर बीकानेर है और शादी चार पांच साल हो रखे है। कोई संतान नहीं है।

उसके ज्यादातर रिश्तेदार यहां जोधपुर में ही अलग अलग स्थानों पर रहते है। ज्वलनशील पदार्थ संभवत : पेट्रोल है। फिलहाल कमरें को सील किया गया है, मौका तस्दीक करना बाकी है। मामले में अग्रिम पड़ताल जारी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment