जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी

NFA@0298
1 Min Read


जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले की जिला जेल खोखरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुष्कर्म के आरोपी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं मामले में जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment