

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एसआईटी और जीएसटी जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डीएससी डिवाइस सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ‘मून एंटरप्राइजेज’ और ‘चमन ट्रेडर्स’ नाम की फर्जी फर्में बनाकर करीब 8.62 करोड़ रुपये की टैक्सेबल वैल्यू के फर्जी बिल तैयार किए और आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) पास-ऑन कर सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया।
पुलिस अधीधक के अनुसार, यह गिरोह बिना किसी वास्तविक व्यापार के केवल कागजों पर लेनदेन दिखाकर अवैध लाभ कमाता था।
पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां रजिस्टर कर टैक्स चोरी करने की बात स्वीकार की है। मामले में जीएसटी एक्ट और आईपीसी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।


